बीसैफ दो के प्रशिक्षु सिपाहियों ने रन फार यूनिटी पर निकाली प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन
बीसैफ दो के प्रशिक्षु सिपाहियों   ने रन फार यूनिटी  पर निकाली प्रभात फेरी

SASARAM NEWS.लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस दो (बीसैप दो) की प्रशिक्षु महिला सिपाही बटालियन व अधिकारियों ने रन फॉर यूनिटी के तहत प्रभात फेरी निकाली.

विज्ञापन

राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने की ली शपथ, लगाये पौधे प्रतिनिधि, डेहरी नगर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस दो (बीसैप दो) की प्रशिक्षु महिला सिपाही बटालियन व अधिकारियों ने रन फॉर यूनिटी के तहत प्रभात फेरी निकाली. फेरी को बीसैप दो परिसर से पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रभात फेरी वाहिनी परिसर से शुरू होकर झारखंडी मंदिर, थाना चौक, तार बंगला चौक होते हुए बस्तीपुर गेट से पुनः बीसैप दो परिसर पहुंची. इस अवसर पर समादेष्टा लिपि सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों व सिपाहियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली. सभी ने देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प भी लिया. कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय प्रतिनिधियों सहित वाहिनी के पदाधिकारियों व सिपाहियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया. रन फॉर यूनिटी की पूर्व संध्या पर वाहिनी परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें प्रशिक्षु सिपाहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक विजय महतो, गृहपाल नमो नारायण ओझा, प्रमोस्ट सुक्का उरांव, गोपनीय प्रवाचक अनिल कुमार सिंह, संपत्ति प्रभारी परन चौधरी, हवलदार मेजर कौशल कुमार, रमित पदाधिकारी श्रवण शर्मा, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के सचिव रवि रंजन कुमार और लेखपाल कमलेश सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन अमोद कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन