कोर्ट कर्मियों की कलमबंद हड़ताल शुरू

Updated at : 16 Jan 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट कर्मियों की कलमबंद हड़ताल शुरू

सासाराम न्यूज : व्यवहार न्यायालय के समक्ष दिया धरना, रखीं अपनी मांगें, नहीं किया काम

विज्ञापन

सासाराम न्यूज : व्यवहार न्यायालय के समक्ष दिया धरना, रखीं अपनी मांगें, नहीं किया काम

सासाराम कोर्ट.

जिले के व्यवहार न्यायालय सहित रफीगंज और बिक्रमगंज न्यायालयों के लिपिक और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने बिहार राज्य न्यायालय कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. सासाराम व बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय के समक्ष कर्मचारियों ने धरना दिया. कर्मचारियों की हड़ताल से न्यायालय कार्य प्रभावित हुए. कर्मचारियों की मांग में सरकार से वेतन विसंगति को दूर करने, सभी संवर्ग के कर्मचारियों को शीघ्र प्रोन्नति देने आदि शामिल हैं.

हालांकि, हड़ताल पर जाने से पहले कर्मचारियों ने वित्त विभाग से निर्गत पत्र को जलाकर विरोध दर्ज करा हड़ताल की चेतावनी दे दी थी. धरना स्थल पर बिहार राज्य न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अब हम सरकार के किसी आश्वासन को नहीं मानेंगे. मांगों की पूर्ति तक हमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.

इधर, कर्मचारियों की हड़ताल से सिविल कोर्ट में न्यायालय का कार्य प्रभावित रहा. जिले के सुदूर क्षेत्रों से मुकदमों में पैरवी करने पहुंचे फरियादियों को हड़ताल के कारण बैरंग लौटना पड़ा. विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार अभियुक्तों का कार्य प्रभावित रहा. पुलिस अभियुक्तों को लेकर कोर्ट परिसर का चक्कर लगाती रही और अंत में उन्हें अपने साथ वापस थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन