प्राथमिक स्कूलों के प्रधान शिक्षक पद के चयनित अभ्यर्थियों को नये सिरे से भरना होगा प्रखंडों का विकल्प

Updated:
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों के प्रधान शिक्षक पद के चयनित अभ्यर्थियों को नये सिरे से भरना होगा प्रखंडों का विकल्प

SASARAM NEWS.बिहार लोक सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या-25/2024 के तहत प्राथमिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक के पद पर चयनित वकाउंसेलिंग में सफल अभ्यर्थियों को अब विद्यालय आवंटन के लिए तीन प्रखंडों का नया विकल्प देना होगा.

विज्ञापन

इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर 4 से 7 जुलाई तक भरना होगा प्रखंडों का विकल्प

समय सीमा के अंदर विकल्प नहीं भरने पर विभाग करेगा स्कूल आवंटन

सासाराम ऑफिस.

बिहार लोक सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या-25/2024 के तहत प्राथमिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक के पद पर चयनित वकाउंसेलिंग में सफल अभ्यर्थियों को अब विद्यालय आवंटन के लिए तीन प्रखंडों का नया विकल्प देना होगा. यह विकल्प इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर 4 से 7 जुलाई 2025 तक भरा जाना है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय शिक्षा विभाग बिहार सरकार की ओर से निदेशक साहिला की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में यह निर्देश दिया गया है. पत्र के अनुसार पूर्व में अभ्यर्थियों द्वारा दिये गये प्रखंड विकल्पों को रद्द कर दिया गया है. इसके स्थान पर अब नए सिरे से जिला के अंदर तीन-तीन प्रखंडों का चयन इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर करना अनिवार्य है. पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई चयनित प्रधान शिक्षक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपना प्रखंड विकल्प नहीं भरता है, तो विभाग से रिक्तियों के आधार पर स्वतः स्कूल आवंटित कर दिया जायेगा. यह प्रक्रिया विभागीय ज्ञापांक-1837, दिनांक-01.07.2025 के आलोक में की जा रही है. शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे समय सीमा के अंदर अभ्यर्थियों को विकल्प भरने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन व सूचना सुनिश्चित करें, ताकि स्कूल आवंटन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन