ePaper

अब जिले में ही होगा कैंसर का इलाज, सदर अस्पताल में शुरू हुई कीमोथेरेपी सेवा

Updated at : 09 Mar 2026 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
अब जिले में ही होगा कैंसर का इलाज, सदर अस्पताल में शुरू हुई कीमोथेरेपी सेवा

SASARAM NEWS.रोहतास जिले के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है.

विज्ञापन

होमी भाभा कैंसर अस्पताल मुजफ्फरपुर के सहयोग से खुला कैंसर सर्विस सेंटर

छह बेड रिजर्व, बायोप्सी व एफएनएसी जांच की सुविधा भी उपलब्धगरीब व जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदाफोटो -5- सदर अस्पताल में कैंसर सर्विस सेंटर के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित चिकित्सक व स्वास्थ्य अधिकारी.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

रोहतास जिले के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अब उन्हें कीमोथेरेपी और गंभीर जांचों के लिए पटना, वाराणसी या दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. सोमवार को सदर अस्पताल के सामान्य वार्ड में विशेष रूप से तैयार ”कीमो वार्ड” का विधिवत उद्घाटन किया गया. एसीएमओ डॉ बीके पुष्कर ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए इसे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर बताया.होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर के सहयोग से शुरू हुए इस कैंसर सर्विस सेंटर में कीमोथेरेपी के लिए छह बेड आरक्षित किये गये हैं. एसीएमओ ने बताया कि यहां मरीजों का उपचार मुजफ्फरपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में किया जायेगा. इसके साथ ही अस्पताल में बायोप्सी और एफएनएसी (FNAC) जांच की सुविधा भी बहाल कर दी गयी है, जिससे कैंसर की पहचान और इलाज एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगा.

समय और पैसे की होगी बचत

मौके पर मौजूद डॉ राजीव रंजन ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा. स्थानीय स्तर पर कीमोथेरेपी मिलने से न केवल मरीजों का भारी-भरकम खर्च बचेगा, बल्कि यात्रा की थकान से भी मुक्ति मिलेगी. समय पर उपचार मिलने से कैंसर पीड़ितों के जीवन रक्षा की संभावनाएं भी बढ़ेंगी.

इनकी रही उपस्थिति

उद्घाटन के अवसर पर डॉ कंचन कुमारी, डॉ माधवी निधि और डॉ अविनाश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे. इसके अलावा कैंसर विभाग की ओर से डॉ अमित कुमार सिंह, नर्सिंग स्टाफ बाबू दयाल और फार्मासिस्ट संध्या ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभायी.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन