आज से जिले के 19 प्रखंडों में शुरू होगा नाइट ब्लड सर्वे

Updated at : 30 Jun 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
आज से जिले के 19 प्रखंडों में शुरू होगा नाइट ब्लड सर्वे

जिले के 19 प्रखंडों में सोमवार से नाइट ब्लड सर्वे का कार्य शुरू होगा. 10 अगस्त से शुरू होनेवाले एमडीए प्रोग्राम से पूर्व फाइलेरिया की पहचान को लेकर शुरू होने वाले नाइट ब्लड सर्वे को लेकर फाइलेरिया के राज्य सलाहकार डॉ अनुज कुमार रावत सासाराम पहुंचे.

विज्ञापन

सासाराम नगर

जिले के 19 प्रखंडों में सोमवार से नाइट ब्लड सर्वे का कार्य शुरू होगा. 10 अगस्त से शुरू होनेवाले एमडीए प्रोग्राम से पूर्व फाइलेरिया की पहचान को लेकर शुरू होने वाले नाइट ब्लड सर्वे को लेकर फाइलेरिया के राज्य सलाहकार डॉ अनुज कुमार रावत सासाराम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार व सदर अस्पताल के कार्यकारी अधीक्षक डॉ पीके कनौजिया से मुलाकात कर नाइट ब्लड सर्वे के बारे में जानकारी हासिल की. इस दौरान प्रभारी सीएस ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. साथ ही उन्होंने वहां मौजूद फाइलेरिया विभाग के कर्मियों के साथ-साथ वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को नाइट ब्लड सर्वे को सफलतापूर्वक करने के लिए निर्देश दिये. फाइलेरिया विभाग के अधिकारियों ने नाइट ब्लड सर्वे को सफल बनाने को लेकर बनायी गयी रणनीति और माइक्रो प्लान की जानकारी दी. वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी जयप्रकाश गौतम ने बताया कि जिले के 19 प्रखंडों में कुल 42 केंद्रों पर नाइट ब्लड सर्वे का कार्य किया जायेगा. 42 केंद्रों से तीन-तीन सौ रक्त नमूने संग्रहित किये जायेंगे और इसके लिए सभी प्रखंडों को रक्त नमूना लेने से संबंधित सभी सामग्री उपलब्ध करा की गयी है. राज्य सलाहकार डॉ रावत ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे को लेकर बिहार में बेहतर प्रबंधन और व्यवस्थाएं की गयी है. पूरे देश में बिहार ही एक ऐसा राज्य है जहां नाइट ब्लड सर्वे को उत्सव के रूप में प्रस्तुत कर अधिक से अधिक लोगों का सैंपल लेने का कार्य किया जाता है. बैठक में मौजूद अधिकारियों को ब्लड सैंपल लेने के तरीके के साथ-साथ उसे रखने के तरीके पर भी विशेष जानकारी दी. साथ ही डॉ रावत ने एमडीए अभियान के सहयोगी पार्टनर से भी मुलाकात करके नाइट ब्लड सर्वे को सफल बनाने की रणनीति की जानकारी ली. फाइलेरिया परजीवी की पहचान के लिए होने वाले नाइट ब्लड सर्वे में सभी प्रखंडों के दो-दो गांव से सैंपल इकट्ठा किया जायेगा. यह कार्य एक आठ जुलाई तक चलेगा. नाइट ब्लड सर्वे का कैंप रात्रि 8:30 से लेकर 12 बजे तक लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन