बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 9:36 PM

विज्ञापन

बीते सप्ताह व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन

बिक्रमगंज. बीते सप्ताह व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. यह शपथ सब जज प्रथम सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह प्रभारी न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज सुजीत कुमार के द्वारा दिलायी गयी. इसकी जानकारी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का निर्वाचन 26 जुलाई को हुआ था. चुनाव आयुक्त अधिवक्ता रामनरेश सिंह की देखरेख में एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए गोपाल कृष्ण भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह और दिनेश कुमार सिंह, महासचिव रविरंजन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, अंकेक्षक कुमार ब्रजेश इत्यादि का निर्वाचन हुआ. उन्हीं सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. शपथ ग्रहण के पश्चात वर्तमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने पूर्व अध्यक्ष केदारनाथ सिंह एवं उमेश प्रसाद मिश्रा को अंगवस्त्र से सम्मानित किया. इस अवसर पर सब जज द्वितीय सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय राजीव कुमार ने कहा कि हमारे लिए सभी अधिवक्ता समान हैं. हमारी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम लोगों को कैसे सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके. हम हमेशा अधिवक्ताओं के सुख-दु:ख के सहभागी हैं और हमेशा रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन