राष्ट्रीय युवा मंडल की बैठक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम न्यूज : युवाओं ने बुराइयों पर जीत का लिया संकल्प
विज्ञापन
सासाराम न्यूज : युवाओं ने बुराइयों पर जीत का लिया संकल्प
दिनारा़
प्रखंड क्षेत्र में गुनसेज पंचायत के सांसद आदर्श ग्राम खनिता में राष्ट्रीय युवा मंडल की बैठक हुई. इसमें युवाओं ने बुराइयों पर जीत का संकल्प लिया. गांव से नशे की बुराइयों को दूर करने और साइबर ठगी रोकने के लिए जनता को जागृत करने का फैसला लिया है. पूर्व एनएसवी सह पत्रकार मुक्तेश्वर कुमार ने कहा कि गांव और देश की उन्नति के लिए यह जरूरी है कि युवा पीढ़ी ईमानदारी के साथ प्रयास करें. युवा पीढ़ी को आने वाली पीढ़ी और आने वाले युग की प्रगति का संकल्प लेना होगा. विकास की यात्रा गांव और मुहल्ले से शुरू होती है. गलती को स्वीकार करना नागरिक बोध का काम है. हमारे देश में हर नागरिक का अधिकार एक समान है. घटनाओं को इग्नोर करने की अपनी आदत पर हमें आत्म चिंतन करना चाहिए. यदि हम अपने हक के लिए खड़े नहीं हुए, तो फिर से गुलाम हो जायेंगे. बैठक में सभी युवकों ने साइबर सिक्योरिटी और ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए लोगों को जागरूक बनाये जाने पर जोर दिया. वहां राष्ट्रीय युवा मंडल के अमन कुमार, राहुल दुबे, बिट्टू दुबे, प्रिंस कुमार, पियुष, अभिषेक तिवारी, पप्पू सिंह, अशोक कुमार, विजय बीन, विकास बीन, अरुण कुमार सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










