रोहतास में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छात्रों को स्वास्थ्य का पाठ, नर्सिग छात्रों ने जागरूकता सत्र में बताए बचाव के उपाय

फोटो कैप्शन 1 : राजकीयकृत उच्च विद्यालय जमुहार की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिक्षण सत्र में उपस्थित छात्र-छात्रा व शिक्षक. | Prabhat Khabar Network
नारायण नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने जमुहार के स्कूल में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया।
Rohtas News : विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2026 के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के नारायण नर्सिंग कॉलेज की ओर से राजकीयकृत उच्च विद्यालय, जमुहार में "आइए इसे समझें" थीम पर इंटरैक्टिव स्वास्थ्य शिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर पहचान, टीकाकरण, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना था.
स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमावत के स्वागत संबोधन से हुई. इसके बाद नर्सिंग फाउंडेशन विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निकी मिंज ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम और उसके महत्व की जानकारी दी.
स्वास्थ्य दूत बनने का किया आह्वान
डीन सह प्राचार्या प्रो. डॉ. के. लता और उप-प्राचार्या प्रो. डॉ. श्वेता शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने परिवार और समाज में स्वास्थ्य दूत बनकर निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दें.
हाथ धोने का प्रदर्शन और प्रश्नोत्तरी
जीएनएम प्रथम वर्ष एवं बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य शिक्षण सत्र का संचालन किया. इस दौरान प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट के साथ सही तरीके से हाथ धोने का प्रदर्शन किया गया. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पेन देकर सम्मानित किया गया.
विद्यालय ने की पहल की सराहना
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राजकीयकृत उच्च विद्यालय, जमुहार के प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार सिंह ने विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नर्सिंग संकाय की सराहना की. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










