सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल

पयहारी जी महाराज की कुटिया के समीप एनएच-टूसी पथ पर सोमवार की रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी.
तिलौथू. पयहारी जी महाराज की कुटिया के समीप एनएच-टूसी पथ पर सोमवार की रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. घटना के संबंध में तिलौथू के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि डेहरी के सुजानपुर गांव निवासी गौतम कुमार बाइक पर सवार होकर डेहरी से तिलौथू की ओर आ रहा था. इस दौरान किसी अज्ञात बाइक ने गौतम कुमार की बाइक में टक्कर मार दी. इससे गौतम कुमार गिरकर घायल हो गया. ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने गौतम को तिलौथू पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि गौतम के साथ एक और युवक उसकी बाइक पर सवार था, उसे भी गंभीर चोटें आयी हैं. पुलिस ने गौतम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया. गौरतलब है कि एक महीने के अंदर तिलौथू थाना क्षेत्र के राजी रामडीहरा के समीप एक युवक की बाइक से गिरकर मौत हो गयी थी, जबकि तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह गांव के समीप एक महीने के अंदर ही बाइक दुर्घटना में एक साथ दो युवकों की मौत हो गयी थी. एक महीने के अंदर तिलौथू थाना क्षेत्र में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




