नासरीगंज बालू घाट में डकैती का सातवां आरोपित चोरी की कार के साथ गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

छह लुटेरे पहले जा चुके हैं जेल, सातवां को पुलिस ने नासरीगंज-राजपुर रोड से दबोचा
विज्ञापन
फोटो-20- प्रेसवार्ता करते एसपी रौशन कुमार.
प्रतिनिधि, डेहरी नगर
नासरीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित बालू घाट में गत 17-18 जनवरी की रात हुई डकैती के सातवां आरोपित नासरीगंज थाना क्षेत्र के वरडीहा गांव निवासी राहुल उपाध्याय उर्फ बाबा को पुलिस ने राजपुर-नासरीगंज सड़क से चोरी की कार के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस कांड के उद्भेदन पर मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस कांड संख्या 10/25 के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ बिक्रमगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने इस कांड में संलिप्त दयाशंकर कुमार, राहुल कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह उर्फ बनरा, अमन कुमार, आशीष कुमार उर्फ गांगी व दीपक कुमार को लूट गये 40 हजार रुपये नकद के साथ पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. सीसीटीवी फुटेज में स्व राजेश उपाध्याय के पुत्र राहुल उपाध्याय उर्फ बाबा की संलिप्तता पायी गयी थी, जिसे 24 फरवरी को चोरी की बीआर 01 इबी 7347 नंबर की कार के साथ गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपित नासरीगंज थाना के वरडीहा गांव निवासी राजू नट का पुत्र अरुण नाथ उर्फ मुटुर नट कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है. चोरी की कार के बारे में पता किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार राहुल उपाध्याय उर्फ बाबा के विरुद्ध नासरीगंज, कछवा, दिनारा, सूर्यपुरा, अकोढ़ीगोला और सासाराम नगर थाना में कांड दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










