रोहतास: लेवड़ा में शांतिभंग की आशंका पर पुलिस की कार्रवाई, चार लोगों के घर चस्पा हुआ न्यायालय का इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन
फोटो: इश्तेहार तामिला करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

फोटो: इश्तेहार तामिला करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निवारक कार्रवाई तेज कर दी है. ग्राम लेवड़ा के चार लोगों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया गया है. संबंधित लोगों को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निवारक कार्रवाई तेज कर दी है. थाना कांड संख्या 189/26 में बीएनएसएस की धारा 126 के तहत ग्राम लेवड़ा के चार लोगों के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला (चस्पा) कराया गया. संबंधित लोगों को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है.

चार लोगों के घर पहुंची पुलिस, चस्पा किया इश्तेहार

थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि लेवड़ा गांव निवासी उषा देवी (पति दिनेश चौधरी), दीपक कुमार (पिता दिनेश चौधरी), राहुल कुमार (पिता दिनेश चौधरी) और चंदन कुमार के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका को लेकर निवारक कार्रवाई की जा रही है. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने सभी के घर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार तामिला किया.

न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश

पुलिस ने इश्तेहार के माध्यम से सभी संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. इश्तेहार तामिला की रिपोर्ट भी न्यायालय को भेज दी गई है.

आदेश की अवहेलना पर होगी कानूनी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि संबंधित व्यक्ति न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करते हैं, तो न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. किसी भी संभावित विवाद या अशांति की आशंका होने पर कानून के प्रावधानों के तहत समय रहते निवारक कार्रवाई की जा रही है, ताकि क्षेत्र में अमन-चैन और कानून-व्यवस्था कायम रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन