सासाराम में वारदात की साजिश नाकाम, हथियार और कारतूस के साथ चार अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले के सासाराम में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम किया है. चार अंतरराज्यीय अपराधियों को हथियार और चोरी के औजारों के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को विफल करते हुए चार अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो देशी कट्टे, छह कारतूस तथा चोरी और सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किए गए हैं. सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि चंदतन शहीद पीर पहाड़ के समीप कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया.

यूपी के चार अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के धुनुपुरा गांव निवासी रोहित चौहान, भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी ताराचंद्र चौहान, औरैया जिले के ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र निवासी रामस्वरूप भाटी तथा सुखदेव भाटी के रूप में हुई है.

कट्टा, कारतूस और सेंधमारी के औजार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी कट्टे, छह कारतूस, 17 हैक्सा ब्लेड, एक पावर हैक्सा ब्लेड, कई छेनी, एक छोटा आरी, एक चाकू, चार टॉर्च तथा अन्य उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस का मानना है कि इन औजारों का इस्तेमाल चोरी या अन्य आपराधिक घटनाओं में किया जा सकता था.

मामला दर्ज, आगे की जांच जारी

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनके आपराधिक इतिहास तथा संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, अपर थानाध्यक्ष संजीव मुर्मू, मनोज कुमार, मिथिलेश कुमार राम, भोला प्रसाद यादव, विमल कुमार सहित चंदतन शहीद पीर पहाड़ टीओपी के पुलिसकर्मी और रिजर्व गार्ड शामिल रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन