उपमहापौर के पति के खिलाफ प्रधान सचिव को पत्र

Published at :03 Mar 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
उपमहापौर के पति के खिलाफ प्रधान सचिव को पत्र

Sasaram news. नगर निगम की उपमहापौर सत्यवंती देवी के पति सासाराम नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के कार्यकलापों की जांच कर कार्रवाई के लिए मेयर काजल कुमारी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

सासाराम कार्यालय. नगर निगम की उपमहापौर सत्यवंती देवी के पति सासाराम नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के कार्यकलापों की जांच कर कार्रवाई के लिए मेयर काजल कुमारी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. सोमवार को लिखे पत्र में मेयर ने कहा है कि करीब 39 पार्षदों ने उन्हें आवेदन दिया है. आवेदन में चंद्रशेखर सिंह द्वारा अपने हित में लगातार कर्मचारियों, अधिकारियों व संवेदकों पर अवैध रूप से दबाव डालकर कार्य बाधित किया जा रहा है. शहर के विकास में बाधा उत्पन्न की जा रही है. पार्षदों ने अपने आवेदन में चंद्रशेखर सिंह के विरुद्ध निगरानी कांड सं.-93/2016 का उल्लेख किया है. इसमें हाइमास्ट क्रय व अधिष्ठापन, डिवाइडर पोल पर डेकोरेटिव लैंप क्रय व अधिष्ठापन और लैपटॉप क्रय में अनियमितता आदि मामले दर्ज हैं. इस कांड में वे चार्जशीटेड हैं. इसके अलावा वे कई कांडों के अभियुक्त हैं. अनुरोध है कि पार्षदों के आवेदन के आलोक में जांच कर उचित कार्रवाई की जाये. इधर, नप के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी सत्यवंती देवी नगर निगम में डिप्टी मेयर हैं. यह सत्य है. वह अपना काम खुद करती हैं. मेरा उनके कार्य या नगर निगम के किसी भी कार्य में कोई हस्तक्षेप नहीं होता है. पर, जो डरा हुआ है, उसकी नीयत और नीति ठीक नहीं है. वह कुछ भी आरोप किसी पर लगा सकता है. मुझे किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं है. शहर की जनता सब जानती है. मेयर को आवेदन देने वालों में प्रमुख रूप से पार्षद रुखसार फिरदौस, गुड्डू कुमार, जितेंद्र कुमार, आजाद राज, खुशबुन कुरैशी, सरोज कुमार, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, रामाशंकर ठाकुर, गीता देवी आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन