20 जुलाई को सासाराम में निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा, शहर भर में होगा भक्ति का महाआयोजन

सासाराम में 20 जुलाई को इस्कॉन द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी. यह आयोजन महावीर मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा. रथ खींचने की विशेष धार्मिक मान्यता के साथ, इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे.
Sasaram Jagannath Rath Yatra 2026 : सासाराम में आगामी 20 जुलाई को इस्कॉन के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी. इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली इस शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत में जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी.
Rohtas News : महावीर मंदिर से शुरू होगी रथयात्रा
सासाराम इस्कॉन के प्रबंधक भक्त वत्सल दास ने बताया कि रथयात्रा गीता घाट कॉलोनी मोड़ स्थित महावीर मंदिर से शुरू होगी. इसके बाद यात्रा फजलगंज, प्रभाकर मोड़, करगहर मोड़, पोस्ट ऑफिस चौक, धर्मशाला चौक, बौलिया रोड, न्यू एरिया मोड़ और एसपी जैन कॉलेज मोड़ होते हुए पायलट बाबा धाम पहुंचेगी.
रथ खींचने को लेकर विशेष धार्मिक मान्यता
उन्होंने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ के रथ की डोर खींचने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. मान्यता है कि रथ खींचने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, जीवन के कष्ट दूर होते हैं और श्रद्धालुओं के पापों का नाश होता है. इसी आस्था के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल होते हैं.
जगह-जगह होगा श्रद्धालुओं का स्वागत
रथयात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की जाएगी. आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से रथयात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है.
आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति
रथयात्रा को सफल बनाने में भूपेंद्र सिंह उर्फ चुनु सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सचिव मनोज पांडेय, अश्विनी कुमार, ओम चौरसिया, विनय यादव, ऋषिमुनि यादव, रामप्रवेश चौधरी, बद्रीनाथ चौरसिया, कमलेश कुमार, विद्यासागर त्रिवेदी, विजीत कुमार बंधुल, डॉ. प्रीति पांडेय, डॉ. प्रीति सिंह, रंजीता तिवारी सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










