प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा, पांच गिरफ्तार
Updated at : 16 Mar 2026 4:52 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बाघाखोह बाधार के एक कुएं में शनिवार को 24 वर्षीय महिला का शव मिला था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रची गयी हत्या की साजिश,
बाघाखोह बाधार के कुएं में मिला था 24 वर्षीय महिला का शवदो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी,फोटो-12- गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ एसपी रौशन कुमार व थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं.प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला
अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बाघाखोह बाधार के एक कुएं में शनिवार को 24 वर्षीय महिला का शव मिला था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मृतका की पहचान पूनम यादव के रूप में हुई है. वह गया जिले के एक गांव की रहने वाली थी. उसकी शादी अरवल में हुई थी, जबकि उसका पति और एक बेटा पटना में रहते हैं. एसपी के अनुसार इस हत्याकांड में गिरफ्तार बघेल निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पूछताछ में बताया कि हत्या की साजिश रची गयी थी. इसमें उसके भाई उपेंद्र कुमार सिंह उर्फ अभिताभ कुमार, पिता नकुल सिंह, साथी सिंटू कुमार और बाघाखोह निवासी कामेश्वर सिंह समेत दो अन्य लोग शामिल थे. इनमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि धर्मेंद्र का मृतका पूनम यादव ऊर्फ पायल से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों आंध्रप्रदेश में साथ मजदूरी करते थे. इसी बीच 20 फरवरी 2026 को धर्मेंद्र ने पूनम को बिना बताये दूसरी लड़की से शादी कर ली और गांव में रहने लगा. शादी की जानकारी मिलने पर पूनम धर्मेंद्र के गांव पहुंच गयी. प्रेम-प्रसंग की बात उजागर होने के डर से धर्मेंद्र अपने परिवार और कुछ साथियों के साथ पूनम को बाघाखोह स्थित एक रिश्तेदार के यहां ले गया. जहां रात में मौका देखकर उसे बाधार में ले जाकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया.आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही पुलिस
एसपी ने बताया कि इस कांड के उद्भेदन और मृतका की पहचान के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. इसमें अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष, एफएसएल डेहरी और तकनीकी सहायता के लिए जिला सूचना इकाई की टीम को शामिल किया गया था.पुलिस अब इस कांड में शामिल आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




