ePaper

परिवार नियोजन के साधनों की दी गयी जानकारी

Updated at : 21 Mar 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
परिवार नियोजन के साधनों की दी गयी जानकारी

Sasaram news. परिवार नियोजन के लिए साधनों का सही उपयोग व अस्थायी परिवार नियोजन के लिए लाभार्थियों तक साधनों को पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है. इसमें आशा की पूर्ण भूमिका है.

विज्ञापन

सासाराम सदर. परिवार नियोजन के लिए साधनों का सही उपयोग व अस्थायी परिवार नियोजन के लिए लाभार्थियों तक साधनों को पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है. इसमें आशा की पूर्ण भूमिका है. इसको लेकर शुक्रवार को शहर के एक निजी होटल में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा को फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण कार्यालय में आशा कर्मियों को फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम पोर्टल के बारे में जानकारी दी गयी. इसमें स्थायी परिवार नियोजन के साधनों के उठाव के साथ लाभार्थियों तक पहुंचाने की पूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार तारिक अनवर एवं पीएसआइ इंडिया के प्रियेश तिवारी ने सभी आशा को इस पोर्टल के बारे में प्रशिक्षण दिया. इसमें किस तरह स्थायी परिवार नियोजन के साधनों का उठाव कर लाभार्थी तक पहुंचा उसकी पूर्ण जानकारी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराये, इसकी जानकारी दी गयी. पीएसआइ इंडिया के प्रियेश तिवारी ने आशा को पोर्टल के बारे में बताया कि इस पोर्टल पर जो भी सामग्री लाभार्थी को दी जा रही है, उसका पूर्ण विवरण उपलब्ध होगा. जो आशा किसी लाभार्थी को परिवार नियोजन के अस्थायी साधन माला डी, कॉपर टी, अंतरा, कंडोम आदि उपलब्ध कराती है, तो वैसे लाभार्थी का नाम, आधार संख्या, मोबाइल नंबर व पता इंट्री करना होगा.

लाभार्थी तक पहुंचेगी सुविधा

जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार तारिक अनवर ने बताया कि आशा कर्मियों द्वारा लोगों को परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का डिस्ट्रीब्यूशन किया जाता है.यह सामग्री लोगों तक पूर्ण रूप से पहुंच पा रही है कि नहीं इसका पहले मैन्युअल जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी.लेकिन, अब इसकी पूर्ण जानकारी पोर्टल पर ही मिल जायेगी. पोर्टल की सुविधा उपलब्ध होने से इसकी जानकारी पूरी तरह से राज्य स्वास्थ्य समिति को सीधा तौर पर उपलब्ध होगा. इससे यह जानकारी मिल सकेगी कि कौन से लोग कौन सा साधन सबसे अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

JITENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन