प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
प्रतियोगिता  में  उत्कृष्ट  प्रदर्शन  करने वाले प्रतिभागी सम्मानित

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बीसैप दो परिसर में हुई थी पेंटिंग व वाद-विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन

डेहरी़ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस दो (बीसैप-2) परिसर में समादेष्टा लिपि सिंह की देखरेख में पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम में 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों और महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बीसैप-2 के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. 10 वर्ष से कम आयु वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में पूर्वी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. नूर सब्बा द्वितीय, जोया प्रवीण तृतीय, मो. असद आलम चतुर्थ और मोहम्मद अल्तमस आलम व पल्लवी कुमारी संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं. महिला प्रशिक्षु सिपाहियों की पेंटिंग प्रतियोगिता में सिपाही (2762) रौनक राज ने प्रथम, सिपाही (8705) पूजा कुमारी ने द्वितीय और सिपाही (9496) निभा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वाद-विवाद प्रतियोगिता में नूर सब्बा प्रथम, मो असद आलम द्वितीय और तौबा प्रवीण तृतीय स्थान पर रहीं. पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पुलिस उपाधीक्षक विजय महतो, नमो नारायण ओझा, सुक्का उरांव, अनिल कुमार सिंह, परन चौधरी, कौशल कुमार, श्रवण शर्मा, रवि रंजन कुमार, कमलेश सिंह और अमोद कुमार सहित कई पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन