वाहन की टक्कर से हाइट गेज बैरियर क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका

SASARAM NEWS.डेहरी-आरा-पटना स्टेट हाइवे पर मथुरी रेलवे पुल के दक्षिण तरफ लगा हाइट गेज बैरियर गुरुवार की रात भारी वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया. बैरियर उत्तर दिशा की ओर झुक गया है और उसके सपोर्ट भी उखड़ गये हैं, जिससे इसके गिरने की आशंका बनी हुई है.
डेहरी-आरा-पटना स्टेट हाइवे पर मथुरी रेलवे पुल के दक्षिण की तरफ लगा है हाइट गेज बैरियर फोटो -8- क्षतिग्रस्त हाइट गेज बैरियर. प्रतिनिधि, डालमियानगर डेहरी-आरा-पटना स्टेट हाइवे पर मथुरी रेलवे पुल के दक्षिण तरफ लगा हाइट गेज बैरियर गुरुवार की रात भारी वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया. बैरियर उत्तर दिशा की ओर झुक गया है और उसके सपोर्ट भी उखड़ गये हैं, जिससे इसके गिरने की आशंका बनी हुई है.यह मार्ग प्रमुख शहरों के साथ-साथ सैकड़ों गांवों को जोड़ता है, जिस कारण यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन, मोटरसाइकिल व पैदल यात्री आवागमन करते हैं. क्षतिग्रस्त बैरियर के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. बताया जाता है कि जुलाई 2025 में भी अज्ञात वाहन की टक्कर से हाइट गेज बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया था. उस समय महीनों तक मरम्मत नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया था. डालमियानगर निवासी सामाजिक व आरटीआइ कार्यकर्ता रंजन कुमार ने डिवीजन रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना को इ-मेल व फैक्स भेज कर हाइट गेज की मरम्मत करने की गुहार लगायी थी. जिस पर रेलवे ने संज्ञान लेते हुए तीन माह बाद नया बैरियर लगाया था, जो अब फिर क्षतिग्रस्त हो गया है. स्थानीय ओम प्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, राजाराम यादव, सत्येंद्र कुशवाहा, दीपक कुमार, चंद्रशेखर राम आदि ने इसकी जल्द मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि देरी होने पर राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि घटना की जानकारी रेलवे विभाग को दे दी गयी है और जल्द ही मरम्मत करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




