लोक शिकायत निवारण में 55 मामलों की सुनवाई, 11 का हुआ निस्तारण
Updated at : 28 Mar 2026 9:03 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.शनिवार को जिलाधिकारी उदिता सिंह ने लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अंतर्गत 55 आवेदनों और सेवा शिकायत निवारण अंतर्गत दो अपील आवेदनों पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान 11 शिकायतकर्ताओं के मामलों का निस्तारण किया गया.
विज्ञापन
तीन अनुपस्थित अधिकारियों के कारण कुछ मामलों की सुनवाई टली .
सासाराम ऑफिस
.शनिवार को जिलाधिकारी उदिता सिंह ने लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अंतर्गत 55 आवेदनों और सेवा शिकायत निवारण अंतर्गत दो अपील आवेदनों पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान 11 शिकायतकर्ताओं के मामलों का निस्तारण किया गया.सुनवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-वन, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, बिक्रमगंज व डेहरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिक्रमगंज व सासाराम और कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम उपस्थित रहे. हालांकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-टू, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय डेहरी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज अनुपस्थित रहे, जिससे उनसे जुड़े परिवादों पर सुनवाई नहीं हो सकी. उपस्थित अधिकारियों ने अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और सभी पक्षों को विस्तार से सुना. सुनवाई में रामजी प्रसाद गुप्ता, राम सुरेश सिंह, राम नरेश सिंह, राघवेंद्र कुमार दुबे, बिक्रमा सिंह, फिरोज आलम, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार दुबे, लालजी पासवान, विश्वनाथ सिंह और हरिओम मिश्रा की शिकायतों का निराकरण हुआ. शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




