कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य व अनुसंधान के लिए किसान अर्जुन हुए सम्मानित

Published at :25 Feb 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य व अनुसंधान के लिए किसान अर्जुन हुए सम्मानित

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नयी दिल्ली के संयुक्त निर्देशक (प्रसार) ने किया सम्मानित

विज्ञापन

फोटो-4- पुरस्कार लेते प्रगतिशील किसान अर्जुन सिंह.

प्रतिनिधि, संझौली

प्रखंड क्षेत्र के प्रगतिशील किसान अर्जुन सिंह को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नयी दिल्ली के संयुक्त निदेशक (प्रसार), रवींद्र नाथ पंडरिया ने 24 फरवरी को अंग-वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इसके पूर्व भी कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व अनुसंधान को लेकर किसान अर्जुन को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पांच सितंबर 2023 को दिल्ली में 1,25,000 रुपये व अंग-वस्त्र के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित की थीं. तीन दिसंबर 2024 को डिस्ट्रिक मिलेनियर फॉर्मर अवार्ड से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजहंस ने कृषि जागरण कार्यक्रम में सम्मानित किया था. पहले भी प्रगतिशील किसान श्री सिंह कई अन्य पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं. इस बार कृषि विश्व विद्यालय पूसा में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नयी दिल्ली की ओर से आयोजित, 22 से 24 फरवरी तक आयोजित मेले में प्रगतिशील किसान श्री सिंह को कृषि व संबद्ध गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नयी दिल्ली के संयुक्त निदेशक (प्रसार), रवींद्र नाथ पडरिया ने सम्मानित किया. किसान का चार उपज, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा पंजीकृत किया जा चुका है. इसमें नटकी धान, अंकित हल्दी, श्वेता लौकी व सूफी धनिया शामिल है. किसान अर्जुन की माने, तो महिंद्रा अवार्ड सहित कृषि विज्ञान केंद्र रोहतास (बिक्रमगंज) द्वारा भी कई बार बेहतर उपज के लिए सम्मानित किया गया है.

वहीं, दूसरे तरफ 24 फरवरी को कृषि मेला, कृषि विज्ञान केंद्र रोहतास (बिक्रमगंज) में प्रगतिशील किसान लाल बाबू सिंह (गोडारी), दीनदयाल सिंह (नासरीगंज), प्रियदर्शनी (सूर्यपुरा), रामाशीष सिंह (कोचस) व रवि कुमार (करगहर) को केंद्र प्रभारी सह वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ शोभा रानी, मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर रमाकांत सिंह उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर रतन कुमार व मत्स्य वैज्ञानिक डॉक्टर आरके जलज द्वारा पुरस्कार देखकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन