ePaper

शादी के मंडप से दूल्हे को पुलिस ने उठाया, फिर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि होने लगी तारीफ

Updated at : 23 Apr 2025 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
sasaram news| The groom reached the wedding venue after drinking alcohol, police arrested him

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के सासाराम में एक शादी उस वक्त हंगामे में बदल गई जब पुलिस ने मंडप से ही दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया. बारात बड़ी धूमधाम से आई थी, लेकिन दूल्हे की हरकतों ने सब कुछ पलट कर रख दिया. रस्में चल ही रही थीं कि अचानक पुलिस पहुंची और शादी रुक गई.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में शराबबंदी 2016 से लागू है, लेकिन इसके बावजूद भी राज्य में शराब तस्करी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. इस बार रोहतास के सासाराम से एक अलग ही मामला सामने आया है. जिसमें पुलिस ने दुल्हे को मंडप से गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि दूल्हा और उसका दोस्त गाड़ी में शराब लेकर शादी करने पहुंचे थे और शादी की रस्मों से पहले भी दोनों ने शराब पी रखी थी.

मुस्तफाबाद से बारात सासाराम पहुंची थी

दरअसल, यह मामला रोहतास जिले के सासाराम के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर गांव का बताया जा रहा है. जहां शराब पीकर शादी करने पहुंचे दूल्हे और उसके एक दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि गया के मुस्तफाबाद से बारात सासाराम के मोकर पहुंची थी. जहां लोक डिहरी के रहने वाले अशोक तिवारी की बेटी से शादी थी. मोकर के ही एक मैरेज हॉल में शादी के रस्म शुरू हो गए थे. लेकिन बारात लेकर पहुंचा दूल्हा अभिषेक पांडेय और उसका दोस्त ज्ञान शंकर शराब पीकर नशे में धुत थे.

दुल्हे को शादी के रस्मों के बीच किया गिरफ्तार

शराब की सुचना किसी ने फोन कर के पुलिस को दे दी और पुलिस ने खबर मिलते ही मौके पर पहुंच दुल्हे को शादी के रस्मों के दौरान मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दुल्हे की गाड़ी से भी एक बड़ी शराब की बोतल बरामद की. नशे में धुत दुल्हे के मित्र को भी पुलिस ने उठा लिया.

दुल्हे की प्रेमिका की एंट्री, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

शराब के इस पुरे हंगामे के बीच गया से आई दुल्हे की तथाकथित प्रेमिका की भी एंट्री हो गयी. गया से आई एक लड़की ने खुद को अभिषेक की प्रेमिका बताते हुए एक नया ड्रामा शुरू कर दिया. इतने हंगामे और प्रेमिका की एंट्री के बाद दुल्हन ने हिम्मत दिखाते हुए शादी से मन कर दिया. लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे. साथ ही पुलिस दूल्हे को जेल लेकर भी चली गई. इसके बाद पुलिस ने दुल्हे की गाड़ी को भी जब्त कर लिया.

Also Read: तीन साल ड्यूटी से गायब, फिर भी 28 लाख वेतन और इंक्रीमेंट! बिहार की नर्स ने सिस्टम को यूं बनाया मुर्गा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन