कोहली कमांडोज ने रोहित रेंजर्स को 49 रनों से हराया

मैदान गीला होने के कारण मैच को 20 की जगह 15 ओवर का निर्धारित कर खेल हुआ.
सासाराम कार्यालय. स्वर्गीय रामजी सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 14वें दिन मंगलवार को एसपी जैन मैदान पर खेले गये मैच में कोहली कमांडोज ने एकतरफा मुकाबले में रोहित रेंजर्स को 49 रनों से हरा दिया. मैदान गीला होने के कारण मैच को 20 ओवरों की जगह 15 ओवर का निर्धारित कर खेल हुआ. इसमें टॉस जीतकर रोहित रेंजर्स ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. कोहली कमांडोज की ओर से बल्लेबाज कृष आर्या ने 21 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 34 रन बनाये. उनका साथ दे रहे अंसारी ने भी 36 गेंदों में तीन चौके लगाकर 33 रन बनाये. कोहली कमांडोज निर्धारित 15 ओवरों में नौ विकेट खोकर 96 रन बनाये. रोहित रेंजर्स की ओर से गेंदबाज दीपक ने तीन ओवरों में 11 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट, गौरव और दीपू ने भी दो-दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित रेंजर्स की टीम कोहली कमांडोज के गेंदबाजों के आगे जूझती नजर आयी. रोहित रेंजर्स की ओर से सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज दीपक ने 17 गेंदों पर दो चौके लगाकर 13 रन बनाये. शेष कोई बल्लेबाज अधिक देर तक पिच पर नहीं टिक पाये और पूरी की पूरी टीम 10.3 ओवरों में मात्र 47 रन बनाकर ही ढेर हो गयी. कोहली कमांडोज की ओर से गेंदबाज जय ने तीन ओवर में 16 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिये. महताब और आशुतोष ने दो-दो विकेट झटके. मैन ऑफ द मैच कोहली कमांडोज के गेंदबाज जय को तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लेने पर मिला. मैच के मुख्य अंपायरिंग विकास तिवारी और उज्जवल तथा स्कोरिंग चंदन कुमार ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










