Sasaram News : संत समाज ने सुख-समृद्धि की मंगलकामना के लिए निकाली स्वर्वेद यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Sasaram News : संत समाज ने सुख-समृद्धि की मंगलकामना के लिए निकाली स्वर्वेद यात्रा

Sasaram News : भारतीय नववर्ष के अवसर पर विहंगम योग संत समाज ने किया आयोजन

विज्ञापन

डेहरी नगर. भारतीय नववर्ष के अवसर पर विहंगम योग संत समाज ने रविवार को सम्पूर्ण विश्व में सुख-शांति व समृद्धि की मंगलकामना के लिए विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा निकाली. स्वर्वेद यात्रा संपूर्ण भारत के साथ ही विश्व के अनेक देशों में निकाली गयी. स्वर्वेद यात्रा शहर के गांधी स्मारक से निकलकर मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक, कैनाल रोड, स्टेशन रोड, पाली रोड, थाना चौक होते हुए पुनः गांधी स्मारक पहुंची. यात्रा में सैकड़ों की संख्या में विहंगम योग संत समाज के भक्त-महिला हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए. इस शोभायात्रा के अवसर पर विहंगम योग के प्रधान सद्ग्रंथ स्वर्वेद के साथ ही अन्य साहित्य भी शहर के आम जन-मानस को उपहार स्वरूप भेंट की गयी. ज्ञात हो कि स्वर्वेद विहंगम योग संस्थान का प्रधान सदग्रंथ है. स्वर्वेद हिमालया योगी सद्गुरु सदाफल देव महाराज की अध्यात्म के जिज्ञासुओं के लिए अमूल्य कृति है. इसमें ब्रह्मविद्या के सम्पूर्ण सिद्धांत व साधना का समावेश है. इस पावन अवसर पर बिहार विहंगम योग संत समाज के संरक्षक डीएन सिंह, रामचंद्र तिवारी, पटना प्रमंडल के मंत्री नवल किशोर सिंह, रोहतास के भृगुनाथ सिंह, अमरंजय दूबे, पियूष कुमार, श्याम बाबू सिंह, रेवती रमण, लक्ष्मण चौधरी, विनोद कुमार, जय सिंह (बब्लू), कामेश्वर सिंह, निलम सिंह, अनूपमा देवी, सुनिता देवी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन