"दीनबंधु दीनानाथ तेरी डोरी मेरे हाथ, मेरी डोरी तेरे हाथ " से गुंजा शहर

Author Ramesh Kumar|Edited by Aditya
Updated:
विज्ञापन

रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

कोचस में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने 'दीनबंधु दीनानाथ' के भजनों के साथ रथ खींचकर भक्तिमय माहौल बना दिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि,कोचस. भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान चिलचिलाती धूप में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. वार्ड 11 दक्षिणी पटेल नगर स्थित हरे कृष्ण सेंटर से शुरू हुई यह भव्य रथयात्रा स्थानीय महात्मा गांधी चौक होते हुए सासाराम रोड स्थित वैष्णो वाटिका मैरेज हॉल पहुंची,जहां इसे विश्राम दिया गया. वहीं राधा रानी का मंडप बनाया गया था. इस्कॉन मंदिर से पहुंचे भक्तों द्वारा दिव्य कीर्तन, जगन्नाथ कथा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.शोभायात्रा के दौरान हरे कृष्ण हरे राम का भजन गाते हुए श्रद्धालु भगवान के रथ की डोर खींच रहे थे. \"दीनबंधु दीनानाथ तेरी डोर मेरे हाथ,मेरी डोर तेरे हाथ है \" का भजन गा रहे थे. इस दौरान आरती व प्रसाद का वितरण किया गया. इसमें बालिकाओं ने एकांकी प्रस्तुत कर आडंबर से दूर रह सात्विक कर्म के साथ सत्य पथ पर चलने का संदेश दिया. रथयात्रा महोत्सव के संचालक रमन हरिदास ने बताया कि कोचस कंसलीला नगरी के नाम से जाना जाता है. लेकिन,हमलोगों का प्रयास है कि इसे अब कृष्णलीला की नगरी के नाम से जाना जाए. उन्होंने कहा कि इस सेंटर के माध्यम से मासिक कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसमें संकीर्तन,भगवत कथा,मंत्र जप,आरती,प्रसाद और तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन