सासाराम में नहर किनारे मिला बक्सर के व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; पुलिस पहचान में जुटी

Updated:
विज्ञापन

नहर किनारे मृत पड़े व्यक्ति की तस्वीर |

रोहतास के दावथ क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर किनारे मिलने से हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन

Sasaram Dawath Dead Body Case : रोहतास के दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग चौक के समीप आरा रोड स्थित नहर किनारे गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलने पर दावथ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

Sasaram News : ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

प्रभारी थानाध्यक्ष दीपू कुमार सिंह ने बताया कि मलियाबाग के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि मलई बराज के पास से गुजर रही नहर किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है. सूचना मिलते ही एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह को अवगत कराया गया.

इसके बाद एसडीपीओ के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है.

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है. शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Also Read : सासाराम: लोजपा (रामविलास) के कार्यकारी अध्यक्ष असरफ अंसारी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन