रोहतास में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलसा; घायल का वाराणसी में इलाज जारी

Updated:
विज्ञापन
खेत पटवन करने गए हाई टेंशन तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत,एक जख्मी

रोहतास जिले के दिनारा में खेत में पटवन करने गए दो युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए. इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है.

विज्ञापन

Sasaram Electric Shock Death : रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के गंगाढ़ी गांव में बुधवार की देर शाम खेत में पटवन करने गए दो युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. घायल युवक का इलाज वाराणसी में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

मृतक की पहचान गंगाढ़ी गांव निवासी बिनोद ठाकुर के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक उसी गांव निवासी स्वर्गीय रामजी राय के पुत्र जगजीवन राम बताए जा रहे हैं. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Sasaram News : खेत में पटवन के दौरान हुआ हादसा

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार और जगजीवन राम बुधवार की देर शाम खेत में पटवन करने के लिए गए थे. इसी दौरान खेत के पास से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में दोनों आ गए.

करंट लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को बचाने का प्रयास किया और इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की. इस दौरान छोटू कुमार की मौत हो गई, जबकि जगजीवन राम को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया.

Electric Shock: चौसा पावर प्लांट में काम करता था छोटू

परिजनों के अनुसार, मृतक छोटू कुमार पिछले करीब दो वर्षों से बक्सर जिले के चौसा पावर प्लांट में कार्यरत था. वह परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने में अहम भूमिका निभा रहा था.

छोटू की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजन बार-बार यही कहकर रो रहे हैं कि मेहनत कर परिवार चलाने वाले युवक की अचानक मौत से उनका सहारा छिन गया.

वहीं घायल जगजीवन राम के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि उसके पिता पहले छोटू कुमार के घर रहकर कृषि और घरेलू कार्यों में सहयोग करते थे. पिता की मौत के बाद यह जिम्मेदारी जगजीवन राम निभा रहा था.

गांव में पसरा मातम

घटना की खबर मिलते ही गंगाढ़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं. वहीं घायल युवक के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की जा रही है.

परिजनों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं. ग्रामीणों ने खेतों और ग्रामीण इलाकों में जर्जर बिजली तारों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.

पुलिस को नहीं मिली सूचना

इस मामले में दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना अभी थाने को प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. प्रशासनिक स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है और बिजली विभाग की ओर से कोई पहल की जाती है या नहीं, इस पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है.

Also Read : सासाराम में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग, पुलिस ने 10 KM पीछा कर तीन हथियारबंद युवकों को दबोचा


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन