रोहतास में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका, बाणसागर डैम से आ रहा पानी
बाणसागर जलाशय से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण रोहतास में सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका है. प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.
Son River Water Level : रोहतास में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है. वजह है मध्य प्रदेश के बाणसागर जलाशय से लगातार हो रही जल आवक और करमचट डैम क्षेत्र में हो रही बारिश. जलाशय का निर्धारित जलस्तर बनाए रखने के लिए 30 अगस्त की रात आठ बजे बाणसागर बांध के दो और रेडियल गेट खोल दिए गए. पहले से खुले छह गेट के साथ अब कुल आठ रेडियल गेट दो-दो मीटर खुले रहेंगे. इससे करीब 3277 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़े जाने की सूचना है.
आपके शहर में
बाणसागर जलाशय से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद इसका सीधा असर सोन नदी के डाउनस्ट्रीम इलाकों पर पड़ सकता है. रोहतास जिला भी सोन नदी के किनारे बसा होने के कारण प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है.
रोहतास जिले की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

विभाग द्वारा आम लोगों के साथ ही प्रशासनिक हलकों को भी किया गया सतर्क
जल संसाधन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जलाशय में पानी की आवक और जलस्तर की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर इससे अधिक पानी भी स्पिल ओवर के माध्यम से सोन नदी में छोड़ा जा सकता है. ऐसे में सोन नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है.
रोहतास में सोन नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों, किसानों, मछुआरों और पशुपालकों से नदी के पानी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की गई है. लोगों को नदी में जाने, स्नान करने अथवा पशुओं को पानी पिलाने के लिए नदी के गहरे हिस्से में ले जाने से बचने को कहा गया है.
प्रशासनिक एवं मैदानी अमले को भी अलर्ट रहने तथा तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों तक समय रहते सूचना पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने के साथ नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने की जरूरत है.
View on Instagram
यह भी पढ़ें -
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए