रोहसात: दुर्गावती जलाशय में सेल्फी लेते समय डूबे 15 वर्षीय रोहित का शव 52 घंटे बाद बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

. | Prabhat Khabar Network

दुर्गावती जलाशय में सेल्फी लेते समय सेल्फी के दौरान 15 वर्षीय रोहित की मौत हो गई. 52 घंटे चले सघन तलाशी अभियान के बाद रविवार सुबह शव बरामद किया गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Sasaram News: दुर्गावती जलाशय (डैम) की मुख्य बायीं तट नहर में डूबे 15 वर्षीय किशोर रोहित कुमार का शव करीब 52 घंटे चले सघन तलाशी अभियान के बाद रविवार सुबह बरामद कर लिया गया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. शव मिलने की सूचना मिलते ही डैम परिसर में भारी भीड़ एकत्र हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोस्तों संग घूमने गया था रोहित, सेल्फी के दौरान फिसला पैर

मृतक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी महेंद्र बिंद के 15 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, रोहित शुक्रवार को दुर्गावती जलाशय घूमने गया था. बायीं तट मुख्य नहर के किनारे खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में गिर पड़ा. तेज बहाव होने के कारण वह पलक झपकते ही पानी की धार में बहकर लापता हो गया था.

. | Prabhat Khabar Network
जलाशय किनारे जुटी लोगों की भीड़ और जांच करती हुई पुलिस। | Prabhat Khabar Network

SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान

घटना के बाद से ही करमचट थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम नहर व जलाशय के संभावित क्षेत्रों में लगातार खोजबीन कर रही थी. बहाव तेज होने और नहर की गहराई अधिक होने के कारण बचाव कार्य में काफी बाधाएं आ रही थीं. शनिवार को एसडीआरएफ की मांग पर कैनाल का पानी बंद कराकर बोट के जरिए पानी के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. रविवार सुबह स्थानीय गोताखोरों ने मुख्य कैनाल के समीप पानी में शव को उतराते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर शव को बाहर निकाला गया.

करमचट थानाध्यक्ष ने भभुआ भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान पुलिस बल और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से शव की शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अंत्यपरीक्षण के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

. | Prabhat Khabar Network
जलाशय किनारे जुटी लोगों की भीड़ और जांच करती हुई पुलिस। | Prabhat Khabar Network

लोहरा गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बेटे का शव मिलने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दुखद हादसे के बाद मृतक के गांव लोहरा में मातमी सन्नाटा पसर गया है और ग्रामीण शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाने में जुटे हैं.

Also Read: सासाराम में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, स्टेशन रोड पर सजेगा भव्य पंडाल, बंगाल के मिस्त्री देंगे खास रूप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन