सासाराम : मां ताराचंडी धाम में धूमधाम से मना प्रकट उत्सव, एसडीएम प्रिया रानी भी हुईं शामिल, भक्तिमय हुआ परिसर

विज्ञापन

मंदिर में स्थित माता की प्रतिमा व दर्शन करने पहुंची एसडीएम प्रिया रानी.

रोहतास के सासाराम स्थित मां ताराचंडी धाम में प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को भव्य सजावट और छप्पन भोग से सजाया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन

Maa Tarachandi Dham Temple : सासाराम के मां ताराचंडी धाम परिसर में रविवार की शाम प्रकट उत्सव धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर मां ताराचंडी को विधि-विधान के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया. प्रकट उत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया था. मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे गुब्बारे, फूल और फूल-मालाओं से विशेष सजावट की गई थी. वहीं धाम परिसर के चारों ओर घी के दीपक जलाए गए, जिससे दीपों की रोशनी और आकर्षक लाइटिंग से पूरा परिसर जगमगा उठा.

आपके शहर में

विज्ञापन

शाम के समय आयोजित विशेष आरती में सासाराम सदर एसडीएम प्रिया रानी भी शामिल हुईं. उन्होंने मां ताराचंडी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मां ताराचंडी कमेटी ने उन्हें मां की तस्वीर एवं चुनरी देकर सम्मानित किया. आगे कार्यक्रम से संबंधित वीडियो भी देखें...

View on Instagram

रोहतास जिले की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

कार्यक्रम को लेकर तैयार था मंदिर प्रशासन

प्रकट उत्सव में सासाराम शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां ताराचंडी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेक कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

मां ताराचंडी के प्रकट उत्सव को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों और पुजारियों की ओर से कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं. पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों और मां के जयकारों से गूंजता रहा. आगे तस्वीरें देखें....

सदर एसडीएम को सम्मानित करते मंदिर प्रशासन के लोग.
सदर एसडीएम को सम्मानित करते मंदिर प्रशासन के लोग.
मंदिर परिसर में हुई सजावट.
मंदिर परिसर में हुई सजावट.
कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु.
कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु.

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी. देर शाम तक धाम परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ मां ताराचंडी का प्रकट उत्सव मनाया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया.

यह भी पढ़ें -

रोहतास में प्रशासनिक फेरबदल, ट्रैफिक DSP अमरकांत बने मंझौल SDPO; नवीन पांडेय को आपदा प्रबंधन की कमान

रोहतास: बिक्रमगंज में शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई जिम्मेदारी, अखिलेश्वर कुमार बने प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन