सासाराम: यूजी सेमेस्टर-4 में गड़बड़ी, शेरशाह कॉलेज ने OMR पुनर्योग के लिए खोला आवेदन, 20 जुलाई आखिरी मौका

Updated:
विज्ञापन
यूजी सेमेस्टर-4 व 6 के परीक्षाफल के पुनर्योग के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन

फोटो कैप्शन : शेरशाह कॉलेज, सासाराम का मुख्य भवन. | Prabhat Khabar Network

शेरशाह कॉलेज, सासाराम ने यूजी सेमेस्टर-4 (2024-28) और सेमेस्टर-6 (2023-27) के OMR पुनर्योग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. छात्र 20 जुलाई तक निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Sher Shah College Sasaram UG Semester 4 OMR Recheck 2026 : सासाराम के शेरशाह कॉलेज ने यूजी सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-28) और सेमेस्टर-6 (सत्र 2023-27) के प्रकाशित परीक्षा परिणाम में OMR पुनर्योग (Re-checking) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक छात्र 20 जुलाई तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं.

Rohtas News : 15 से 20 जुलाई तक जमा होंगे आवेदन

कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूजी सेमेस्टर-4 और सेमेस्टर-6 (सीबीसीएस) के जिन छात्रों को अपने परीक्षा परिणाम पर आपत्ति है, वे 15 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक महाविद्यालय के परीक्षा विभाग में पुनर्योग के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 13 जुलाई 2026 के निर्देश के आधार पर शुरू की गयी है.

जानिए कितना देना होगा शुल्क

कॉलेज ने पुनर्योग के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है. एक पेपर के लिए 150 रुपये, दो पेपर के लिए 250 रुपये और तीन पेपर के लिए 350 रुपये शुल्क देना होगा.

ऑनलाइन पेमेंट के बाद जमा करने होंगे दस्तावेज

आवेदन करने वाले छात्रों को पहले कॉलेज के कंप्यूटर विभाग में संपर्क करना होगा. इसके बाद कॉलेज की वेबसाइट के Student Zone में जाकर Miss Payment विकल्प के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. भुगतान के बाद पेमेंट रिसीट और ट्रांजेक्शन रिसीट का प्रिंट निकालना जरूरी होगा.

20 जुलाई के बाद नहीं होगा आवेदन स्वीकार

महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुनर्योग आवेदन के साथ अंकपत्र, पेमेंट रिसीट और ट्रांजेक्शन रिसीट की प्रति संलग्न कर कॉलेज के कमरा संख्या-03 में 20 जुलाई तक हर हाल में जमा करनी होगी. निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन