ePaper

पंचायती उप चुनाव में मुखिया पद के लिए चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Updated at : 21 Jun 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायती उप चुनाव में मुखिया पद के लिए चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sasaram News.पंचायती उप चुनाव के लिए बिसीकला पंचायत में मुखिया पद के लिए कुल चार अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति ने बताया कि 14 से 20 जून तक उप चुनाव के लिए नामांकन किया जा रहा था.

विज्ञापन

दिनारा.

पंचायती उप चुनाव के लिए बिसीकला पंचायत में मुखिया पद के लिए कुल चार अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति ने बताया कि 14 से 20 जून तक उप चुनाव के लिए नामांकन किया जा रहा था. जहां बिसीकला में मुखिया पद के लिए संगीता देवी, अभय कुमार, दयाशंकर प्रसाद व वकील राम ने पर्चा दाखिल किया है. बता दें कि बीते वर्ष बिसीकला पंचायत के मुखिया उमेश पासवान की मृत्यु 17 जनवरी को देर शाम स्कार्पियो नदी में पलटने से हो गयी थी. तब से ये सीट खाली है. वहीं करहंसी के वार्ड नंबर 6 में एक अभ्यर्थी उर्मिला देवी ने नामांकन किया है. समहुती पंचायत के वार्ड 13 के लिए एक अभ्यर्थी विकास ने नामांकन कराया. बीडीओ ने बताया कि स्क्रूटनी 21 से 23 तारीख तक , नाम वापसी 24 से 25 तारीख तक किया जायेगा. मतदान 9 जुलाई व मतगणना 11 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय परिसर में होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन