नशे में वाहन चलाने के आरोप में चार आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नशे में वाहन चलाने के आरोप में चार आरोपित गिरफ्तार

दरिगांव थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की कार्रवाई

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण.

दरिगांव थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार की देर शाम नशे में वाहन चलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की है. इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें मलाव गांव निवासी सुरेश बिंद के पुत्र जीतन प्रसाद, सिकरिया टोला शंकरपुर निवासी संतोष शर्मा के पुत्र सोनू कुमार, बम बिहारी बिंद के पुत्र रामजीत कुमार व करगहर थाना क्षेत्र के अरूही गांव निवासी स्व गुडु बिंद के पुत्र लोचन बिंद बताया जा रहा है. इसकी जानकारी दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में वाहन चेकिंग की जा रही थी. तभी दो बाइक सवार नशे में बाइक चला रहे थे. बाइक को जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन