युवक से मारपीट व लूट की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
युवक से मारपीट व लूट की प्राथमिकी दर्ज

तेंदुआ गांव मोड़ के पास रविवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

संझौली़

थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव मोड़ के पास रविवार की शाम तेंदुआ निवासी सुमन कुमार ने मारपीट कर गले से सोने की लॉकेट व नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए तीन नामजद सहित तीन अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करायी है़ सुमन ने आवेदन में कहा है कि मैं संझौली बाजार से घरेलू समान खरीद कर अपने घर लौट रहा था. इस दौरान तेंदुआ गांव मोड़ पर पहले से घात लगाये कुछ लोगों ने बाइक रोक कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट लगे. विरोध करने पर गले से सोने का लॉकेट व पांच सौ रुपये छीन लिये. साथ ही हेलमेट व मोबाइल तोड़ दिया. शोर मचाने पर ग्रामीणों के पहुंचने के पहले सभी हमलावर भाग निकले. सूचना पर पहुंच 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली़ थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है़ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन