पुराने विवाद में बर्थडे मनाने के दौरान मारपीट,चार नाबालिगों पर केस दर्ज

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 03 Apr 2026 4:51 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के न्यू गंगौली में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट के मामले में चार नाबालिगों के खिलाफ डालमियानगर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपितों को हिरासत में लेकर विधि विरुद्ध कार्रवाई की है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

विज्ञापन

एक नाबालिग का कट्टा लहराने का वीडियो भी वायरल प्रतिनिधि, डालमियानगर थाना क्षेत्र के न्यू गंगौली में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट के मामले में चार नाबालिगों के खिलाफ डालमियानगर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपितों को हिरासत में लेकर विधि विरुद्ध कार्रवाई की है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.पीड़ित ने बताया कि पड़ोस के पुत्र का बर्थडे मनाया जा रहा था, जिसमें कई लोग शामिल थे. इसी दौरान न्यू गंगौली निवासी नंद सिंह के दो नाबालिद पुत्र व अन्य दो लोगों ने पहले विवाद कर दिया, फिर उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आयी हैं. बताया जाता है कि डांस के दौरान एक नाबालिग का कट्टा लहराने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बर्थडे समारोह का बताया जा रहा है. वहीं कट्टा लहराने वाला नाबालिग बहोरन बिगहा का बताया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. इस संबंध में एसडीपीओ वन अतुलेश झा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम घायल का अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया. पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर दो नाबालिगों पर विधि विरुद्ध कार्रवाई की गयी है, जबकि अन्य की खोजबीन जारी है. साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन