10 केंद्रों पर एफसीआइ करेगा गेहूं की खरीद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम न्यूज : 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकारी केंद्र पर गेहूं की खरीद होगी
विज्ञापन
सासाराम न्यूज : 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकारी केंद्र पर गेहूं की खरीद होगी
सासाराम ग्रामीण.
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) इस बार जिले के 10 केंद्रों पर गेहूं खरीद करेगा. इसको लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. इसको लेकर एफसीआइ के अधिकारियों ने सदर प्रखंड के दरिगांव में किसानों के साथ बैठक की. इस दौरान एफसीआइ बक्सर मंडल कार्यालय के मंडल प्रबंधक राजेश सिंह पंगती ने कहा कि केंद्र सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य में पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है. रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकारी केंद्र पर गेहूं की खरीद होगी. उन्होंने बताया कि मंडल कार्यालय बक्सर की ओर से राजस्व जिला बक्सर में कुल सात, रोहतास जिले में 10 व कैमूर जिले में 13 केंद्र खोले जायेंगे. उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि एफसीआइ में किसानों को गेहूं बेचने के लिए किसान डीबीटी के पोर्टल साइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. गेहूं बेचने के बाद किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान होगा. मौके पर उप प्रबंधक पटना सुशील कुमार सिंह, केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार व गुण नियंत्रण मनोज कुमार गोंड व सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










