बांस की सीढ़ी के सहारे घर में घुसे और ले उड़े संपत्ति

Updated:
विज्ञापन
बांस की सीढ़ी के सहारे घर में घुसे और ले उड़े संपत्ति

Sasaram news. नरवर पंचायत के हरिदासपुर गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने बांस की सीढ़ी के सहारे घर में घुसकर अनाज, कपड़े, आभूषण समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली है.

विज्ञापन

फोटो -4- चोरी की घटना के बाद घर के बाहर जुटे लोग. कोचस. नरवर पंचायत के हरिदासपुर गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने बांस की सीढ़ी के सहारे घर में घुसकर अनाज, कपड़े, आभूषण समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली है. इसे लेकर पीड़ित श्रीराम प्रसाद सिंह ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध दिनारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सोया हुआ था. इस दौरान चोर बांस की सीढ़ी के सहारे खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश कर गये. चोरों ने बारी-बारी से विभिन्न कमरों में रखे दो लाख रुपये नकद, खाद्य सामग्री, कपड़े, गेहूं, चावल, आभूषण समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गये. इस संबंध में दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन