रोहतास में नए राशन कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान, DM ने दिया मिशन मोड में काम करने का निर्देश

Author Punit Kr Pandey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

रोहतास जिले में सभी पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी पात्र परिवार इस सुविधा से वंचित न रहे।

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले में पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और आपूर्ति पदाधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करते हुए जिले के किसी भी पात्र परिवार को राशन कार्ड से वंचित नहीं रहने देने का निर्देश दिया है.

Sasaram News : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रगति की समीक्षा

बुधवार को डीएम ने अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया.

महादलित टोलों में चलेगा विशेष अभियान

डीएम ने अधिकारियों को विशेष रूप से महादलित टोलों में पात्र परिवारों की पहचान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विकास मित्रों के माध्यम से घर-घर जाकर आवश्यक दस्तावेजों का संकलन किया जाए और आवेदन प्रक्रिया में लोगों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए.

समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर

जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल, प्रखंड और आपूर्ति पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन, नियमित समीक्षा और विशेष शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए. उन्होंने आवेदन प्राप्ति, भौतिक सत्यापन, ऑनलाइन प्रविष्टि और स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने पर बल दिया.

26 जुलाई को लगेंगे विशेष शिविर

डीएम ने बताया कि 26 जुलाई को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जिलेभर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को 5 अगस्त तक विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.


विज्ञापन
Punit Kr Pandey

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन