सासाराम में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, ट्रंप और PM मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन

ट्रंप एवं मोदी का पुतला दहन करते किसान मोर्चा के सदस्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में सासाराम में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतीकात्मक पुतले फूंके. यह विरोध किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी के खिलाफ था.

विज्ञापन

Rohtas news : संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बुधवार को शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के प्रांतीय सचिव अशोक बैठ ने किया.

विज्ञापन

Sasaram News : रैली निकालकर जताया विरोध

प्रदर्शन में किसान संगठनों और विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ता कुशवाहा सभा भवन से रैली के रूप में निकले. रैली धर्मशाला रोड होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की.

सभा के बाद किया पुतला दहन

सभा समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसानों और श्रमिकों के हितों की अनदेखी किए जाने के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कई संगठनों के कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष सोनू दबंग सहित किसान संगठनों, छात्र-युवा संगठनों और विभिन्न जनसंगठनों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन