रोहतास में ग्राम रक्षा दल पर वसूली के आरोप से पलटे प्रशिक्षु, बोले- बहकावे में आकर लगाया था आरोप

Author Ramesh Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
वायरल वीडियो का खंडन करते प्रशिक्षु | Prabhat Khabar Network

वायरल वीडियो का खंडन करते प्रशिक्षु | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के कोचस में ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण के दौरान संगठन पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाले प्रशिक्षु ने अब अपने ही बयान से पलटी मार ली है. संगठन ने मामले को समाप्त घोषित किया.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के कोचस ग्राम रक्षा दल के प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान संगठन पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाले प्रशिक्षु ने अब अपने ही बयान से पलटी मार ली है. बुधवार को आयोजित ग्राम रक्षा दल की बैठक में प्रशिक्षु सुनिल शर्मा ने सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्होंने बहकावे में आकर बिना जांच-पड़ताल के संगठन पर आरोप लगाया था, जो पूरी तरह निराधार है.

वायरल वीडियो के बाद बदला रुख

जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के कबूतरा व्यास उच्च माध्यमिक विद्यालय, कपसियां में 13 जून से ग्राम रक्षा दल का 30 दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसका समापन गत गुरुवार को हुआ. प्रशिक्षण समाप्त होने के अगले दिन रेड़ियां पंचायत के पुरहरा गांव निवासी प्रशिक्षु सुनिल शर्मा ने प्रशिक्षण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे.

बैठक में कहा- नहीं हुई किसी प्रकार की वसूली

वीडियो वायरल होने के छह दिन बाद बलथरी स्टैंड के समीप आयोजित ग्राम रक्षा दल की बैठक में सुनिल शर्मा ने अपने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह दूसरों के बहकावे में आ गए थे. उन्होंने स्वीकार किया कि बिना तथ्यों की जांच किए संगठन पर मनगढ़ंत आरोप लगा दिया था. उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं से किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली गई.

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में ग्राम रक्षा दल के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय सहित रामप्रवेश गुप्ता, शिवमूरत चौधरी, विनोद साह, अरविंद कुमार, अनिल चौधरी, नारद मुनि पाल, विजय पासवान, अमर चौधरी और अन्य सदस्य मौजूद रहे. संगठन ने प्रशिक्षु के स्पष्टीकरण के बाद मामले को समाप्त मानने की बात कही.


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन