गुप्ताधाम में 80 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

Published by : Vikash Kumar Updated At : 16 Mar 2026 8:34 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.गुप्ताधाम में चैत्र माह में लगे मेले को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. सोमवार को लगभग 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा स्थित पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

तड़के तीन बजे से ही गुफा द्वार पर पहुंचने लगे थे श्रद्धालु

बिहार के साथ यूपी, झारखंड व एमपी से भी पहुंचे भक्त

चेनारी.

गुप्ताधाम में चैत्र माह में लगने वाले मेले से दो दिन पूर्व ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. सोमवार को लगभग 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा स्थित पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. सोमवार की अहले सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु हाथों में बेलपत्र, फूल, माला और जल लेकर भोले की जयकारा लगाते हुए गुफा द्वार पर पहुंचने लगे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कारसेवकों ने कड़ी मेहनत कर दर्शन-पूजन की व्यवस्था करायी. मेले में बिहार के भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और गया के अलावा उत्तर प्रदेश के चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर समेत मध्य प्रदेश व झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. बताया जाता है कि तीन दिनों से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है. धाम तक पहुंचने के लिए कई श्रद्धालु दुर्गावती जलाशय परियोजना की ओर से वाहनों पर सवार होकर गुप्ताधाम पहुंच रहे हैं. इस बीच बिजली, पानी, ऑक्सीजन गैस और दवा की किल्लत को लेकर कुछ श्रद्धालुओं में आक्रोश भी देखा गया. वाराणसी से आए बिट्टू कुमार और रानी कुमारी ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से यहां आ रहे हैं, लेकिन गुप्ताधाम, चेनारी, उगहनी घाट, पनारी घाट और मल्हीपुर में अब तक श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कोई धर्मशाला का निर्माण नहीं हुआ है.बताया जाता है कि चैत्र माह में आयोजित पांच दिवसीय मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु गुप्ताधाम पहुंच रहे हैं. कई श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर गुफा स्थित शिवलिंग पर प्रसाद चढ़ा रहे हैं.

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्वयंसेवकों को लगाया गयागुप्ताधाम विकास कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह खरवार ने बताया कि बीते तीन दिनों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्वयंसेवकों को लगाया गया है. धाम परिसर में खोया-पाया केंद्र, मरीजों के लिए दवा की व्यवस्था और गुफा में ऑक्सीजन गैस की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है. मेले को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवकों की तैनाती की गयी है.श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए चप्पे-चप्पे पर अधिकारी व कार्यकर्ता तैनात हैं. कैमूर पहाड़ी की तराई में स्थित पनारी देवी घाट और उगहनी घाट के समीप भी मेले का माहौल है, जहां काफी संख्या में दुकानदारों ने दुकानें लगायी हैं. इन्हीं घाटों से होकर श्रद्धालु गुप्ताधाम पहुंच रहे हैं.

मेले में श्रद्धालु ले रहे खरीदारी का आनंदपनारी विकास समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गयी हैं. श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेकने के बाद पहाड़ चढ़कर गुप्ताधाम की ओर जा रहे हैं. वहीं उगहनी घाट के आसपास भी दुकानदारों ने मेला लगाकर पूजन सामग्री व अन्य सामान की बिक्री शुरू कर दी है. मेले में श्रद्धालु खरीदारी का भी आनंद ले रहे हैं.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन