रोहतास में शिक्षा योजनाओं की मैराथन समीक्षा, DEO ने लापरवाही पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक में शामिल जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

रोहतास में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक की। लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय की अध्यक्षता में मैराथन बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. इस दौरान विभिन्न योजनाओं में मिली कमियों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए, जबकि बेहतर कार्य करने वाले प्रखंडों की सराहना की.

ई-संबंधन, कस्तूरबा विद्यालय और आईसीटी लैब पर विशेष फोकस

बैठक में ई-संबंधन पोर्टल पर लंबित नए एवं नवीनीकरण आवेदनों के निष्पादन, मॉडल स्कूलों के संचालन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नियमित निरीक्षण, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लैब के संचालन, स्कूल अनुदान राशि के उपयोग तथा इंस्पायर अवार्ड सहित कई योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.

अपार आईडी, समावेशी शिक्षा और विद्यालय समितियों की भी हुई समीक्षा

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान कार्यक्रम, अपार आईडी, प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस), समावेशी शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, युवा एवं पर्यावरण क्लब, टेक पाठशाला, विद्यालय शिक्षा समिति, बाल संसद, सुरक्षित शनिवार, विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति तथा हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़े कार्यों की प्रगति का भी आकलन किया. उन्होंने सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मध्याह्न भोजन बंद नहीं होना चाहिए : डीपीओ

बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) रवि कुमार रोशन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना बाधित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया.

अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) रजनीश उपाध्याय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) जय कुमार सिंह सहित समग्र शिक्षा अभियान के सभी संभाग प्रभारी एवं जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से रोहतास को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन