रोहतास में कंप्यूटर रैंडमाइजेशन से 104 राजस्व कर्मियों का तबादला, DM ने पारदर्शिता पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन करते डीएम, मौजूद अन्य पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिला प्रशासन ने पारदर्शिता के लिए कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन के जरिए 104 राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष रही।

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला प्रशासन ने राजस्व व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन के माध्यम से 104 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया. इस प्रक्रिया के तहत नवपदस्थापित 78 राजस्व कर्मचारियों के साथ विभिन्न अंचल कार्यालयों में कार्यरत 26 जिला कर्मियों का भी तबादला किया गया.

कंप्यूटर आधारित प्रक्रिया से सुनिश्चित हुई पारदर्शिता

जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरी स्थानांतरण प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन के जरिए संपन्न की गई, जिससे स्थानांतरण में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और सभी कर्मचारियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित हुआ. उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित व्यवस्था से मानवीय हस्तक्षेप की संभावना समाप्त हो जाती है और पूरी प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय बनती है.

समय पर योगदान देने का निर्देश

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानांतरित सभी 104 कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि इससे राजस्व प्रशासन का कार्य निर्बाध रूप से चलता रहेगा और आम नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी.

सुशासन के लिए तकनीक आधारित व्यवस्था को मिलेगी प्राथमिकता

स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान अपर समाहर्ता एवं प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व शाखा) की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई. जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित और पारदर्शी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि सुशासन के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन