आइसक्रीम बेचने वाले युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
आइसक्रीम बेचने वाले युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

SASARAM NEWS.करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में गुरुवार को आइसक्रीम बेचने वाले एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

करगहर.

करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में गुरुवार को आइसक्रीम बेचने वाले एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. वह शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव निवासी बहादुर राम का 30 वर्षीय बेटा राजू राम है.जानकारी के अनुसार राजू राम रोजाना की तरह गुरुवार को भी आइसक्रीम बेचने निकला था और शाम के समय बिक्री का हिसाब करने फैक्ट्री मालिक के पास गया था. इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उसे बेचैनी महसूस हुई और देखते ही देखते वह जमीन पर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया.घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के तीन छोटे बच्चे है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन