तेज आंधी-पानी से बरगद का पेड़ गिरा, दबकर इ-रिक्शा तहस-नहस

Published at :22 Feb 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
तेज आंधी-पानी से बरगद का पेड़ गिरा, दबकर इ-रिक्शा तहस-नहस

रिश्तेदार के घर जा रही दो महिलाएं हुई घायल

विज्ञापन

500 फोल्डर में.. तेज आयी आंधी व बारिश में पड़रिया गांव में गिरा बरगद का पेड़. प्रतिनिधि, तिलौथू शनिवार की शाम तेज आयी आंधी-पानी में अमझोर थाना क्षेत्र के एनएच-टू सी पथ पर पड़रिया गांव के समीप एक बरगद का विशाल पेड़ केगया गया. इसमें एक इ-रिक्शा के परखचे उड़ गये. वहीं, बगल की दुकान में बैठी दो महिलाएं घायल हो गयी. वहीं, पड़रिया निवासी विजय सिंह की एक बकरी व दो बकरी के बच्चे व राशन पानी भी घर में दब गया. बारुण से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे एक इ-रिक्शा चालक ने बताया कि हमलोग अपने रिश्तेदार के यहां रोहतास थाना क्षेत्र के ढेलाबाद जा रहे थे. तेज आयी आंधी व बारिश के कारण हमलोग यहां पड़रिया में बरगद के पेड़ के नीचे गाड़ी लगाकर दुकान में बैठ गये. मूसलाधार बारिश व तेज आंधी के कारण विशाल बरगद का पेड़ धराशायी हो गया और इसमें इ-रिक्शा के पर परखचे उड़ गये. बगल की दुकान में बैठी मेरी पत्नी रविता देवी व हमारे रिश्तेदार झारखंड के बड़ेपुर निवासी कविता देवी घायल हो गयी है. जिन्हें आंशिक रूप से चोट लगी है. जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है, जबकि पड़रिया निवासी विजय सिंह की एक बकरी उसके दो बच्चे व राशन पानी सब उसके घर में दब गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने बरगद के टहनियों को कटवा कर डेहरी बंजारी एन एच टू सी पथ को चालू करवाया व बचाव कार्य में पुलिस लगी हुई है. विदित हो कि शनिवार की शाम तेज आई आंधी व बारिश ने गेहूं के फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है. इस संबंध में पूछे जाने पर नएका गांव निवासी किसान कैलाश यादव बताते हैं कि यह बारिश दलहन व तिलहन फसलों के लिए लाभदायक होगी, लेकिन गेहूं के लिए यह लाभदायक नहीं है. मूसलाधार बारिश एक घंटे से ज्यादा देर तक हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन