शारीरिक शिक्षा अनुदेशक पद की काउंसिलिंग संपन्न

Published by :ANURAG SHARAN
Updated at :12 May 2026 3:42 PM
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा अनुदेशक पद की काउंसिलिंग संपन्न

20 पदों पर नियोजन प्रक्रिया के लिए शेरशाह सूरी स्कूल में कैंप आयोजित

विज्ञापन

20 पदों पर नियोजन प्रक्रिया के लिए शेरशाह सूरी स्कूल में कैंप आयोजित दस्तावेज जांच के बाद अभ्यर्थियों को दिये गये दिशा-निर्देश 13 मई को एनआइसी पोर्टल पर जारी होगी चयन सूची, 28 मई को मिलेगा नियुक्ति पत्र प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. जिले में शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक पद पर नियुक्ति प्रक्रिया के तहत मंगलवार को शेरशाह सूरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, अड्डा रोड सासाराम में कैंप व काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. सुबह 11 बजे से शुरू काउंसिलिंग में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे. इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था की गयी थी. जिला शिक्षा विभाग से जारी निर्देश के अनुसार, जिले में कुल 20 रिक्त पदों पर नियोजन प्रक्रिया की गयी, जिसमें अकोढ़ीगोला, बिक्रमगंज, डेहरी, दिनारा, करगहर, कोचस, नासरीगंज, नौहट्टा, रोहतास, शिवसागर, चेनारी, करकट, नोखा, राजपुर, सासाराम सहित अन्य प्रखंडों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया. अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, अंक पत्र, आधार कार्ड, जाति, निवास व बीपीएड समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गयी. विभाग ने स्पष्ट किया था कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा 2019 के संशोधित परिणाम में सफल घोषित पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को ही काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी जायेगी. काउंसिलिंग के दौरान रिक्त पदों के अनुसार अभ्यर्थियों के नाम तीन बार पुकारे गये. अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के स्थान पर अगले उम्मीदवार को मौका दिया गया. चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता इस कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके. अभ्यर्थियों ने भी व्यवस्था को संतोषजनक बताया. विद्यालय परिसर में सुरक्षा, पेयजल, बैठने, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी थी. जिला शिक्षा विभाग के अनुसार चयन सूची 13 मई को एनआइसी पोर्टल पर प्रकाशित की जायेगी. चयनित अभ्यर्थियों को 28 मई को संबंधित नियोजन इकाई कार्यालय व प्रखंड कार्यालय में नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन