ट्रक से टकराया पिकअप, दो महिलाओं की मौत, आठ जख्मी

Published at :12 Feb 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से टकराया पिकअप, दो महिलाओं की मौत, आठ जख्मी

प्रयागराज से पश्चिम बंगाल लौट रहा था श्रद्धालुओं से भरा पिकअप

विज्ञापन

शिवसागर/ सासाराम ग्रामीण़ शिवसागर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर स्थित अऊआ गेट के समीप बुधवार की अहले सुबह करीब पांच बजे प्रयागराज से पश्चिम बंगाल जा रहा पिकअप ने सड़क किनारे खड़ा ट्रक पर पीछे से टक्कर मार दी. इसमें दो महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं, आठ लोग घायल हो गये. मृत महिला की पहचान पश्चिम बंगाल राज्य के 24 परगना जिले के देगंगा थाना क्षेत्र के कोलापुर गांव निवासी उज्जवल दास की 43 वर्षीया पत्नी इंदु दास व टीटू चक्रवर्ती की 40 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी चक्रवर्ती के रूप में की गयी है. इसके साथ घायलों में उज्जवल दास, उज्जवल दास की 15 वर्षीय बेटी तृषा दास, गोविंद बनर्जी के 32 वर्षिय पुत्र पल्लव बनर्जी, चंद्र घोष के 45 वर्षीय पुत्र रंजन घोष, राजन घोष का 13 वर्षिय पुत्र रोहन घोष व टिटू चक्रवर्ती, चालक अंसार अली व उमर फारूख शामिल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कुंभ स्नान के लिए एक पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर डब्यूबी 25 एल 0249 पिकअप से महाकुंभ गये हुए थे. महाकुंभ से लौटने पश्चिम बंगाल लौट रहे थे. तभी शिवसागर थाना क्षेत्र के अऊआ गेट के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दो महिला की मौत हो गयी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद सूचना पर पहुंचे एनएचआद के कर्मी एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. इस संबंध में शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर एक पिकअप और ट्रक की टक्कर में दो महिला की मौत हुई है और करीब आठ लोग घायल हैं. उन्होंने बताया कि पिकअप फिलहाल सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और दोनों शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन