धूमधाम से मनी महावीर जयंती, निकली शोभा यात्रा
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 30 Mar 2026 3:39 PM
प्रभातफेरी से गूंजा क्षेत्र, भगवान महावीर के जयकारे
दिगंबर जैन मंदिर में मनी महावीर जयंती जलाभिषेक, शांति धारा व अष्टद्रव्य पूजन का आयोजन फोटो -1- दिगंबर जैन मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु प्रतिनिधि, डालमियानगर दिगंबर जैन मंदिर रत्तु बिगहा में सोमवार को धर्मावलंबियों ने धूमधाम से महावीर जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम जैन धर्मावलंबियों ने मंदिर की साफ-सफाई कर धर्म ध्वजा फहराया. इसके बाद प्रभातफेरी निकाली गयी. फिर अनुष्ठान के बाद शोभायात्रा निकाली गयी. मुख्य पुजारी विजय जैन ने सोने व चांदी के कलश से जलाभिषेक, शांति धारा, मस्तकाभिषेक, अष्टद्रव्य व 64 मूल गुणों से पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया. जैन समाज के उपसचिव राजेश जैन ने बताया कि इस वर्ष भगवान महावीर का 2625वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. वे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे. उनका जन्म बिहार के वैशाली जिले के कुंड ग्राम में हुआ था. मान्यता है कि 12 वर्ष के कठोर मौन तप के बाद उन्होंने अपनी इंद्रियों पर पूर्ण विजय प्राप्त कर ली थी. निडर, सहनशील व अहिंसक स्वभाव के कारण उनका नाम महावीर पड़ा. 72 वर्ष की उम्र में पावापुरी में उन्हें मोक्ष प्राप्त हुआ. मौके पर जैन समाज के संरक्षक डॉ जेके जैन, सुशील चंद्र जैन, संदीप जैन, सुशांत जैन, वीर प्रकाश जैन, मुकेश जैन, स्मृति जैन, निधि जैन, निशा, किरण बाला, बबिता रेखा अलका, रूनी, विद्या जैन के अलावा जैन समाज के अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










