बक्सर के चौकीदार की रोहतास में सड़क दुघर्टना में मौत

Updated at : 06 Apr 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
बक्सर के चौकीदार की रोहतास में सड़क दुघर्टना में मौत

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के एसएन कॉलेज के समीप स्टेट हाइवे-17 पर सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बक्सर जिले के राजपुर थाने में तैनात चौकीदार रितेश पांडेय की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक रितेश पांडेय, बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कुशही निवासी बिरेंद्र पांडेय के पुत्र थे.

विज्ञापन

कोचस.

थाना क्षेत्र के एसएन कॉलेज के समीप स्टेट हाइवे-17 पर सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बक्सर जिले के राजपुर थाने में तैनात चौकीदार रितेश पांडेय की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक रितेश पांडेय, बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कुशही निवासी बिरेंद्र पांडेय के पुत्र थे. जानकारी के अनुसार, रितेश पांडेय किसी आवश्यक कार्य से सासाराम जा रहे थे, तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी. स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.एसआइ चंद्रशेखर तांती ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट हो पायेगी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गयी है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन