Bihar Crime: रोहतास में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 05 May 2025 5:26 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime: रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के उगहनी गांव में एक महिला की मौत हो गयी है. इस मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Bihar Crime: रोहतास में एक महिला की ससुराल में मौत हो गयी. मृतका के मायके वालों ने इसे हत्या बता रहे है. इस घटना की सूचना मिलने पर चेनारी थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. इस दौरान मृतका के पिता शिवसागर थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव निवासी संतोष प्रजापति ने बताया कि अपनी बेटी 26 वर्षीया शशिकला कुमारी उर्फ गुला कुमारी की शादी चेनारी थाना क्षेत्र के उगहनी गांव निवासी गंगा प्रजापति के बेटे मंटू प्रजापति उर्फ विकास कुमार के साथ वर्ष 2021 में शादी की थी.
शादी के कुछ दिन बीतने के बाद ससुराल वालों के द्वारा बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा. बेटी ने कई बार इसकी जानकारी दी थी. शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित करते थे. मृतका के पिता संतोष प्रजापति ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे मेरी बेटी के पति मंटू प्रजापति ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है.
घटना की सूचना मिलते ही हम सभी उक्त गांव पहुंचे, जहां बेटी की लाश रूम में स्थित बेड पर पड़ी हुई मिली. गले में निशान थे, इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










