अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी लदा ट्रक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम न्यूज : दो घंटे तक सड़क जाम
विज्ञापन
सासाराम न्यूज : दो घंटे तक सड़क जाम
शिवसागर.
थाना क्षेत्र के बेदा पुल के पास एनएच-19 के उतरी लेन पर बुधवार की सुबह गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे एक लेन पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया. ट्रक पलटने के कारण उतरी लेन में दो घंटे तक भीषण जाम लग गया. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसमें ट्रक, ऑटो, यात्री बस, पर्यटक बस, एंबुलेंस, स्कूली बस घंटों फंसी रहीं. जाम इतना भीषण था कि दो पहिया वाहन भी पार नहीं हो सकता था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक लेन जाम होने के बाद शिवसागर की ओर से आने वाले वाहन दक्षिणी लेन में घुस पार होने की कोशिश करने लगे. इससे दोनों लेन में जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. लोगों की बढ़ती परेशानी को देख शिवसागर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहां कड़ी मशक्कत के बाद पलटे ट्रक को पोकलेन के जरिए सड़क से किनारे हटाया गया. उसके बाद जाकर सड़क पर धीरे-धीरे गाड़ियां सरकने लगीं. जाम समाप्त होने के बाद भी पुलिस सड़क खाली कराने के लिए जहां-तहां तैनात रही, तब जाकर सड़क को खाली कराया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सड़क से ट्रक को हटा परिचालन सामान्य करा दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










